Inspirational Poems - Contribute Rhyming, Non Rhyming Poems

 

 

About contentwriter | Contact Us

Useful Articles

More Poems

 

Content Services

 
 

Additional Web Services

 
 

Articles Center

 
 

Jobs Bank

 

 

Ghazal Aur Nazam

ख्वाजा मेरे ख्वाजा
एक दरश दिखाजा
खाली हाथ तेरे दर पे आया हूं
साथ अपने कुछ नहीं लाया हूं
तुमको कुछ दूं, औकात नहीं है
मुझमें तुम-सी बात नहीं है
जिंदगी की बेरुखी का
मारा हूं मैं मुफलिसी का
दुनियादारी भी देख ली है

रिश्तेदारी भी देख ली है
काबिल नहीं ये मुहब्बत के
यार हैं  ये सब दौलत के
आखिरी दर तेरा बचा है
सबको यहां से खूब मिला है
 खाली झोली यहां आते हैं सब
और सब कुछ ले जाते हैं सब
 मेरे बिगड़े नशीब बना दो
मोजजा ये आज दिखा दो
मुझपे भी इनायत कर दे
दूर मेरी शिकायत कर दे
खाली झौली को तू भर दे
पूरी मिरी आरज़ू कर दे
मेरी न सुनेगा तो जां दे दूगां
अभी और यहां दे दूगां
क्या सोच रहे हो ख्वाजा जी
हमें दरश दिखा दो  खवाजा जी
 ====

हुस्न तेरा इक जलता दरिया
इश्क मेरा है पिंघलता दरिया
रूह बदन मिल जाएं दोनों के
दिल बन जाएगा मचलता दरिया
टूटेंगी अगर ये रस्मों की दीवारें
इश्क बन जाएगा चलता दरिया
मत हो खफा तू मेरी वफा से
हिलने दे वफा का हिलता दरिया
बिन हर्फों के 'अनुज' कैसे लिक्खे
रूका है ग़ज़ल का चलता दरिया।।

ईमेल : dr.anujnarwalrohtaki@gmail.com

 
 

 

 Common Job Profiles - Writing Industry

Web Content Writer

Website Copywriter

Creative Writer

Article Writers

Travel Writers

Research Writer

Copy Editor

Technical Writer

Ghost Writer

Translator

Proof Reader

Content Writer Blog

 

Web Content Writing Services, India | Contribute Your English & Hindi Poems

Sitemap

Home


Copyright © contentwriter.in , contact@contentwriter.in