|
|
|
15th August
हम बच्चे
हिन्दुस्तानी
हैं
हम सच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
अर्जुन जैसे
वीर हैं हम
कर्ण जैसे दानी
हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
बच्चा-बच्चा
कलाम बनेगा
जगत गुरू और
महान बनेगा
कल्पना और
सुनीता हमारी
बनेगी वतन की
हर नर-नारी
पटेल,बोस,अटल-सा
होगा
मेरे वतन का
हरइक नेता
दलीप,बिग-बी-सा
होगा
मेरे वतन का
हरइक अभिनेता
मेरे वतन की
ये बालाएं
लता-सी फनकार
बनानी हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
माना खेल में
पिछड़ गए हैं
हम राजनीति
में पड़ गए हैं
वतन की नहीं
सूझती हमको
खुद में जो पड़
गए हैं
आ गई हैं हममें
जो बुराईयां
हमने ये सब मिलके
मिटानी हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
मजहब-ओ-जात को
छोड़ना होगा
आरक्षण नीति
को तोड़ना होगा
खुद की ताकत
से दौड़ना होगा
अभी राहें नईं
और बनानी हैं
अभी मंजिलें
और भी पानी हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
|
खुद के बारे
में क्या सोचना
यारों
वतन की जां है,
वतन पर वारो
बातें वही पुरानी
हैं
बस हमको ये दोहरानी
हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
हम प्रेम क्यारी
बोएंगें जी
और ईमानदारी
बोएंगें जी
सोच की धरती
पर यारों
तकनीकें न्यारी
बोएंगें जी
ये बातें मन
में ठानी हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
मौसमों पर राज
अपना है जमाना
खुद को खुदा
का हमराज है
बनाना
नभ में छुपी
हैं कई दुनिया
यारों
सब का सब ढूंढ़
के लानी हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
ऐसा करके दिखना
है
जग में लोहा
अपना मनवाना
है
जग में डंका
अपना बजाना
है
हर जगह तिरंगा
लहराना है
बनकर जगत गुरू
हमने
फिर दुनियां
को राहें दिखानी
हैं
हम बच्चे हिन्दुस्तानी
हैं
संपर्क: डॉ.
अनुज नरवाल
रोहतकी
454/33
नया पड़ाव, काठ
मंडी, रोहतक-124001
हरियाणा । मोबाईल
नं.09215670518
|
|
|
|